छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिरायगढ़

जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन, प्रदेश में शोक की लहर


जशपुर/रायगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश सहित जशपुर और रायगढ़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।


सादगी भरा जीवन, जनसेवा को समर्पित


जगेश्वर राम भगत जशपुर की राजनीति के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। वे अपनी सादगी, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता के लिए जाने जाते थे। विधायक रहने के बावजूद उनका जीवन अत्यंत साधारण रहा और वे हमेशा ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में जुटे रहे।


जूदेव के करीबी सहयोगी


वे वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के अत्यंत करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। जूदेव के नेतृत्व में चले ‘घर वापसी’ अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में वैचारिक रूप से मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया


तीन बार रहे विधायक — जगेश्वर राम भगत ने जशपुर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार (1998, 2003 और 2013) प्रतिनिधित्व किया। वे जशपुर में भाजपा के मजबूत स्तंभों में से एक थे।


नेताओं ने जताया शोक — उनके निधन पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री विकास केडिया एवं जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शोक व्यक्त करते हुए कहा—
जगेश्वर राम भगत जी का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक अभिभावक और सादगी की प्रतिमूर्ति खो दी है। उनका मार्गदर्शन और समाज के प्रति निष्ठा हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।”
अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page