बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित: यात्रियों को बड़ी राहत 🚆

बिलासपुर से दक्षिण भारत, खासकर बेंगलुरु (यलहंका) जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेल्वे ने बिलासपुर-यलहंका स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का फैसला लिया है।
स्पेशल से एक्सप्रेस बनी ट्रेन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पत्र लिखकर जानकारी दी कि अब यह ट्रेन स्पेशल नंबर (08261/08262) की जगह स्थायी रूप से 18261/18262 बिलासपुर-यलहंका एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
क्यों है यह फैसला महत्वपूर्ण? — बिलासपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र, आईटी प्रोफेशनल और व्यापारी बेंगलुरु की यात्रा करते हैं। लंबे समय से इस रूट पर नियमित ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे निश्चित यात्रा सुविधा– नियमित ट्रेन होने से सीट बुकिंग आसान होगी
बेहतर कनेक्टिविटी: छत्तीसगढ़ से दक्षिण भारत के बड़े आईटी हब तक सीधा संपर्क
आर्थिक व शैक्षिक लाभ: छात्रों और व्यापारियों के लिए यात्रा अधिक सुगम हो जाएगा
जनप्रतिनिधियों की पहल रंग लाई इस ट्रेन को नियमित कराने में तोखन साहू की पहल अहम रही, जिन्होंने रेल मंत्री से इस विषय पर चर्चा की थी।
👉 इस फैसले के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का केंदीय राज्य तोखन मंत्री साहू का आभार जताया है।



