सेवानिवृत्ति विदाई समारोह: माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा 💐

न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सम्मान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को एक गरिमामयी एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के न्यायालय कक्ष में संपन्न हुआ।
प्रमुख उपलब्धियां एवं विशेषताएं न्यायिक योगदान — अपने कार्यकाल में 9,800 से अधिक प्रकरणों का सफल निराकरण, जिनमें 238 AFR (Approved for Reporting) निर्णय शामिल रहे।
प्रशंसा — मुख्य न्यायाधीश द्वारा उनके उत्कृष्ट विधिक ज्ञान, निष्पक्षता, प्रशासनिक दक्षता एवं संतुलित दृष्टिकोण की सराहना की गई।
विशेष दायित्व — कॉमर्शियल कोर्ट के प्रथम न्यायाधीशरजिस्ट्रार जनरल छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक जीवन परिचय एवं सेवा यात्रा — जन्म: 08 अप्रैल 1964, अंबिकापुर
शिक्षा — अंबिकापुर से स्नातक एवं शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से विधि शिक्षा
न्यायिक सेवा प्रारंभ — वर्ष 1994, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-II
महत्वपूर्ण पद — जिला एवं सत्र न्यायाधीश – जगदलपुर, बिलासपुर एवं रायपुर
उच्च न्यायालय नियुक्ति — 23 जनवरी 2024 – न्यायाधीश नियुक्त
12 दिसंबर 2025 – स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ
भावपूर्ण विदाई संबोधन — विदाई के इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ईश्वर, मुख्य न्यायाधीश, समस्त न्यायाधीशगण, अपने परिवार एवं न्यायालयीन सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के सदस्य, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा रजिस्ट्री के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
👉 यह समारोह न केवल एक विदाई था, बल्कि न्यायपालिका में उनके योगदान और समर्पण को सम्मान देने का एक भावपूर्ण क्षण भी रहा।




