

रायगढ़, 04 अप्रैल 2026
जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘राजस्व पखवाड़ा’ अभियान ने अब जमीनी स्तर पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शनिवार को रायगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोतरलिया में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवेदनों का निराकरण केवल कागजों में नहीं, बल्कि तय समय-सीमा में धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
RBC 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरणों पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप काटने, आकाशीय बिजली गिरने या डूबने जैसी दैवीय आपदाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलने वाली ₹4 लाख की सहायता राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही ओलावृष्टि, आगजनी और बाढ़ से हुई फसल एवं मकान क्षति के मामलों में मौके पर ही पंचनामा तैयार कर राहत राशि स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए गए।
👨💼 प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रियअभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने पुसौर तहसील के ग्राम गढ़उमरिया में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं जिला पंचायत की टीम, सीईओ श्री अभिजित सिंह के मार्गदर्शन में, इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुटी हुई है।
📅 तीन चरणों में चलेगा अभियान
राजस्व पखवाड़ा अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है:
प्रथम चरण: 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026
द्वितीय चरण: 04 मई से 18 मई 2026
तृतीय चरण: 01 जून से 15 जून 2026
📌 शिविरों में मिल रही ये सुविधाएंशिविरों में ग्रामीणों को मौके पर ही विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:अविवादित नामांतरणखाता विभाजनसीमांकन एवं नक्शा बटांकनअभिलेख त्रुटि सुधारआय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रविष्टिबी-01, खसरा एवं किसान किताब का वितरण
प्रशासन आपके द्वार” की सार्थक पहलइस अभियान ने ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाई है। समस्याओं का मौके पर समाधान होने से लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल बना है।प्रशासन की यह पहल शासन और जनता के बीच भरोसे की कड़ी को और मजबूत कर रही है।


