
अम्बिकापुर | सरगुजा की पावन धरा पर 9 अप्रैल को एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण दर्ज होने जा रहा है। अम्बिकापुर के रिंग रोड स्थित PWD कार्यालय के समीप नवनिर्मित चौक पर स्वर्गीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री और दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति — इस महत्वपूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। इस अवसर पर रामविचार नेताम, ओ.पी. चौधरी, राजेश अग्रवाल तथा सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का संगम — यह आयोजन एक ओर जहां स्वर्गीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी के जनसेवा और राजनीतिक योगदान को सम्मान देगा, वहीं दूसरी ओर शहीद आज़ाद की प्रतिमा युवाओं के लिए देशभक्ति और साहस की प्रेरणा बनेगी। यह समारोह सरगुजा क्षेत्र के गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक माना जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा — तारीख: 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार)समय: दोपहर 02:30 बजे सेस्थान: पं. रविशंकर त्रिपाठी चौक, रिंग रोड, अम्बिकापुरनगर पालिक निगम द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।



