मौसमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 3 दिनों में 4°C तक चढ़ेगा पारा

खबर छत्तीसगढ़
रायपुर।
 प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटों में पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं।

बता दें कि सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% दर्ज की गई, जबकि बादल केवल 20% रहे, जिससे दिनभर मौसम साफ बना रहा।

राजनांदगांव सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और पेंड्रारोड जैसे क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक कम बना रहा।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

आज मंगलवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे साफ है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page