रायगढ़ | खबर छत्तीसगढ़ (khabarchhattisgarh.in) | 17 मार्च 2026
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की सहमति से ‘प्रदेश कार्यसमिति’ की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस नई सूची में रायगढ़ जिले का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है, जहाँ जिले के कुल 9 वरिष्ठ और ऊर्जावान नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा गया है।
प्रदेश कार्यसमिति में रायगढ़ के दिग्गज जारी आदेश के अनुसार, रायगढ़ जिले से चार प्रमुख चेहरों को ‘प्रदेश कार्यसमिति सदस्य’ बनाया गया है। इसमें श्री उमेश अग्रवाल जी के साथ-साथ श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री राधेश्याम राठिया जी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का नाम शामिल है। इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि आगामी रणनीतियों में रायगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है।
स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची संगठन ने जिले के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का सम्मान करते हुए उन्हें ‘स्थाई’ और ‘विशेष’ आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है:
प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य: श्री गिरधर गुप्ता जी, श्री गुरुपाल सिंह भल्ला जी, श्री सुभाष पाण्डेय जी।
प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य: श्री श्रीकांत सोमावार जी और भाई विवेक रंजन सिन्हा जी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साहरायगढ़ जिले के नेताओं को इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गोपाल अग्रवाल सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


