क्राइम न्यूजघरघोड़ातमनाररायगढ़

रायगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से SECL उप प्रबंधक की दर्दनाक मौत, तमनार चौक के पास हुआ भीषण हादसा

रायगढ़/पूंजीपथरा | जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के उप प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश कुमार पटेल (50 वर्ष), पिता मोहन लाल पटेल के रूप में हुई है। वे जिला सक्ती के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनी के निवासी थे और वर्तमान में घरघोड़ा स्थित बरौद खुली खदान में उप प्रबंधक (खनन) के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 8:00 बजे, मुकेश कुमार पटेल अपनी बाइक से रायगढ़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूंजीपथरा-तमनार चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच– घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घरघोड़ा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है।

पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके।

SECL में शोक की लहर — एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी अधिकारी की असामयिक मृत्यु से SECL के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

मुख्य बिंदु:मृतक:– मुकेश कुमार पटेल (उप प्रबंधक, खनन – बरौद माइन्स)

स्थान: तमनार चौक, पूंजीपथरा , रायगढ़

समय: रात लगभग 8:00 बजे

स्थिति: अज्ञात वाहन की तलाश जारी, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page