खरसियारायगढ़

काशीचूवां में गूंजा भक्ति का स्वर: भागवत कथा में जिला पंचायत सभापति गोपाल अग्रवाल ने टेका मत्था, मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

किरोड़ीमल नगर (रायगढ़) — किरोड़ीमल नगर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत काशीचूवां इन दिनों भक्ति और आस्था की अविरल धारा में सराबोर है। यहां आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पावन अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल अग्रवाल कथा श्रवण करने पहुंचे और श्रद्धापूर्वक धर्मलाभ अर्जित किया।

भक्तिमय वातावरण के बीच श्री अग्रवाल ने विधि-विधान से व्यास पीठ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भी भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—अतुल शर्मा (मंडल अध्यक्ष)दुष्यंत रात्रे (बी.डी.सी.)वाल्मीकि चौहान (जिला सह कोषाध्यक्ष, एससी मोर्चा)राजकुमार सिंह राजपूत (महामंत्री, युवा मोर्चा मंडल)

आत्मीय स्वागत — ग्राम पंचायत काशीचूवां के सरपंच श्री राम भगत निषाद सहित ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन को सफल बनाया।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page