रायगढ़

“हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा चिराईपानी: आज भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का आगाज़”

📍 रायगढ़

रायगढ़ जिले के ग्राम चिराईपानी (लाखा) में आज से भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ आज, 20 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होने जा रहा है।इस धार्मिक आयोजन का संचालन स्थानीय डनसेना परिवार द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों श्री रंगलाल डनसेना एवं श्रीमती शगुनी डनसेना ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना से इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. किशोरी शरण शर्मा द्वारा किया जाएगा, जो भगवान शिव की महिमा, लीलाओं और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन करेंगे।

आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा — कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन शामिल होंगे। गांव की गलियों में शिवभक्ति के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

प्रतिदिन होगा कथा का रसपान — कलश यात्रा के पश्चात प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा, जो 26 अप्रैल तक चलेगा। श्रद्धालु इस दौरान भगवान शिव के विभिन्न प्रसंगों और आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

आयोजन में पूरा परिवार जुटा — इस आयोजन में यजमान के रूप में अंजू-केदार डनसेना एवं प्रेमा-राजू डनसेना उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक सेवकराम, बसंत, हेमंत, प्रांजल सहित समस्त डनसेना परिवार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं स्वजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव की भक्ति का लाभ लें और इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।

📌 मुख्य विवरण–

आयोजन — श्री शिव महापुराण कथा

स्थान– ग्राम चिराईपानी (लाखा), जिला रायगढ़

अवधि — 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026

समय — प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से प्रभु इच्छा तक

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page