राजनीतिरायगढ़

“संगठन सर्वोपरि” के संकल्प के साथ कुशवाबहरी में भाजपा किरोड़ीमल नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी किरोड़ीमल नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक ग्राम कुशवाबहरी में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “संगठन सर्वोपरि” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत मंथन हुआ।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित मंडल पदाधिकारियों, जनपद पंचायत सदस्यों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और जनता से जुड़े विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई तथा उनके निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

मंडल नेतृत्व ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के बल पर पार्टी जनसेवा के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

बैठक का समापन “संगठन सर्वोपरि” और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के उद्घोष के साथ हुआ।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page