राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ भाजपा में विकास केडिया का बढ़ा कद, मिला जिला मुख्यालय प्रभारी का प्रभार

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला महामंत्री विकास केडिया को जिला मुख्यालय प्रभारी का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जिला मुख्यालय प्रभारी का दायित्व संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों एवं मंडलों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा जिला कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में विकास केडिया को यह जिम्मेदारी मिलना संगठन में उनके बढ़ते महत्व और नेतृत्व पर जताए गए विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह नियुक्ति संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला तथा जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन का मानना है कि केडिया के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ जिला स्तर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में मिलेगा।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा विकास केडिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जारी आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page