
खरसिया । खरसिया विधानसभा क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर मंडल अंतर्गत देवरी गांव में हिंदू कुल तिलक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा जी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. जूदेव जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्व. जूदेव के व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा को किया याद
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल जी ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी को नमन करते हुए उनके विराट व्यक्तित्व, जीवन संघर्ष तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

उन्होंने स्व. जूदेव जी द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक ‘घर वापसी’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जूदेव जी ने समाज में जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपनी सांस्कृतिक एवं सनातनी जड़ों से पुनः जुड़ने की प्रेरणा दी। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद – श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतुल शर्मा जी (मंडल अध्यक्ष), गोपाल अग्रवाल जी (जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ नेता), दिनेश उरांव जी (जिला महामंत्री, अ.ज.जा. मोर्चा), दुष्यंत रात्रे जी (जनपद सदस्य), विजय पटेल जी (वरिष्ठ भाजपा नेता), बालकिशन साहू जी, विद्यानंद नायक जी (मंडल मंत्री), दुर्गा शंकर चौधरी जी (वरिष्ठ नेता) एवं लाभो राम साहू जी उपस्थित रहे।
इसके अलावा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि – कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



