
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संकल्प
रायगढ़/खरसिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल के देवरी शक्ति केंद्र में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल अग्रवाल एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री श्री दिनेश उरांव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक श्री राजेश पटेल एवं सहसंयोजक श्री दुलेश्वर यादव की उपस्थिति में श्री भीम यादव के नेतृत्व में किया गया।

चार वर्षों से लगातार चल रहा अभियान – किरोड़ीमल नगर मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पिछले चार वर्षों से लगातार किरोड़ीमल नगर मंडल में चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी किरोड़ीमल नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में 10 दिवसीय महाभियान के रूप में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के लिए पौधों की व्यवस्था समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास अग्रवाल जी के विशेष सहयोग से की जा रही है।
कार्यक्रम के बाद शक्ति केंद्र स्तर से बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए जाएंगे। इन पौधों को बूथ स्तर पर रोपित कर उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जाएगी।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद – वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें श्री लाभो राम साहू, श्री दुर्गा शंकर चौधरी, श्री दुष्यंत रात्रे, श्री लीलाधर पटेल, श्री विद्यानंद नायक, श्री विक्रम सिंह, श्री विजय पटेल, देवरी सरपंच श्री घूरबीर दास महंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष श्री शिवलाल साहू, श्री बालकृष्ण साहू, श्री दिलीप चंद्र एवं श्री गोपाल चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मातृशक्ति के प्रति सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दे रहा है। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।



