रायगढ़घरघोड़ाधरमजयगढ़

चिराईपानी के पास क्षतिग्रस्त पुलिया पर फिर हादसा: पुलिया से नीचे नाले में गिरा ट्रेलर, चालक को मामूली चोट

रायगढ़ – रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर चिराईपानी पहाड़ के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया पर बुधवार (8 जुलाई) को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर क्रमांक Rj 02 gc 5614 अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पुलिया के किनारे से नीचे गिरा, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना का मुख्य कारण पुलिया के पास की क्षतिग्रस्त सड़क, धंसा हुआ साइड-शोल्डर और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। उनका कहना है कि सड़क का किनारा कई स्थानों पर धंस चुका है, जिससे विशेषकर भारी वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा लगातार बना रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले हुआ था और सड़क अभी भी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) के अंतर्गत है। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त सड़क, धंसे हुए साइड-शोल्डर और पुलिया की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। पुलिया पर पर्याप्त क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। लगातार हादसों के बावजूद संबंधित निर्माण एजेंसी और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्थायी सुधार कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि चिराईपानी की इस क्षतिग्रस्त पुलिया, बदहाल सड़क और धंसे हुए साइड-शोल्डर की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही मजबूत क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page