
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प; मंडल में 10 दिनों तक चलेगा यह हरित महाभियान
किरोड़ीमल नगर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में अभियान के दूसरे दिन काशीचुवा शक्ति केंद्र में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्री दुष्यंत रात्रे जी के नेतृत्व तथा शक्ति केंद्र संयोजक श्री पोतराम पटेल जी एवं सहसंयोजक श्री रेशम साहू जी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति – कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गुरपाल सिंह भल्ला जी शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कातोरे जी, जिला मंत्री श्री पवन शर्मा जी तथा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई हरियाली की जिम्मेदारी – अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में विशेष पहल की गई। अतिथियों द्वारा पौधारोपण के पश्चात सभी बूथ अध्यक्षों को पौधे प्रदान किए गए। बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
सुनील रामदास जी का रहा विशेष योगदान – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जाने-माने समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री सुनील रामदास जी द्वारा इस पुनीत अभियान के लिए पौधे उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके निरंतर योगदान के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
10 दिनों तक चलेगा हरित महाभियान – “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक सामान्य वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प है। किरोड़ीमल नगर मंडल में यह हरित महाभियान लगातार 10 दिनों तक शक्ति केंद्र स्तर पर चलाया जाएगा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति – इस अवसर पर ग्राम सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष श्री राम भगत निषाद जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री श्री दिनेश उरांव जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री शिवलाल साहू जी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौहान जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा जी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।



