रायगढ़

रायगढ़: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कोसमपाली बूथ में हुआ सघन वृक्षारोपण

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान जारी है। इसी कड़ी में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर मंडल अंतर्गत उच्चभीट्ठी शक्ति केंद्र के कोसमपाली बूथ में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री जतिन साव, जिला कार्यालय मंत्री दिवेश सोलंकी एवं जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के सह-कोषाध्यक्ष बाल्मीकि सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

बूथ अध्यक्षों को सौंपे गए पौधे – मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभी बूथ अध्यक्षों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में भी अभियान को आगे बढ़ा सकें। किरोड़ीमल नगर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों में लगातार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – किरोड़ीमल नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया।

अतुल शर्मा ने कहा कि सुनील रामदास अग्रवाल के सहयोग से पौधारोपण अभियान को निरंतर गति मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक एवं दैनिक जिम्मेदारी है।

10 दिनों तक चलेगा महाभियान – उल्लेखनीय है कि किरोड़ीमल नगर मंडल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का यह तीसरा दिन था। मंडल में यह विशेष अभियान लगातार 10 दिनों तक विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर आमजन को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश उरांव, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुन्नू राम निषाद, मंडल मंत्री विद्या नायक, शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप चंद्र, युवा मोर्चा के प्रचार-प्रसार जिला सह-प्रमुख चंदन शर्मा एवं मंडल कार्यालय मंत्री गोपाल चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page