बिलासपुर

बोदरी को मिली विकास की नई सौगात: ₹1.42 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, ₹3 करोड़ की नई घोषणा

बिलासपुर, 6 मई 2026।नगर पालिका परिषद बोदरी में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग ₹1.42 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

इन प्रमुख कार्यों का हुआ लोकार्पण – कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं—

नवीन नगरपालिका कार्यालय भवन – ₹99.97 लाख की लागत से निर्मित

सामुदायिक भवन (साहू समाज) – ₹25 लाख की लागत

आकांक्षीय शौचालय – ₹16.92 लाख की लागत से तैयार

इन परियोजनाओं से स्थानीय नागरिकों को प्रशासनिक सुविधा, सामाजिक आयोजन और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

बोदरी के लिए ₹3 करोड़ की नई घोषणा – इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोदरीवासियों को बधाई देते हुए घोषणा की कि नए प्रस्ताव प्राप्त होते ही क्षेत्र के विकास के लिए ₹3 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी।

विकास की ओर मजबूत कदम – जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इन सौगातों के लिए शासन का आभार व्यक्त किया। यह लोकार्पण बोदरी को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और नागरिक सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page