कलम के सिपाहियों का ऐतिहासिक विजय पर्व- 78 साल बाद रायगढ़ के पत्रकारों को मिला अपना ‘प्रेस क्लब भवन

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रखी आधारशिला, 50 लाख से बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर
रायगढ़ | 02 मई 2026 – रायगढ़ जिले के पत्रकारिता जगत का दशकों पुराना सपना आखिरकार साकार हो गया। शनिवार रात ठीक 8:00 बजे डिग्री कॉलेज रोड स्थित आवंटित भूखंड पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विधि-विधान के साथ ‘प्रेस क्लब भवन’ की आधारशिला रखी। यह अवसर केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि रायगढ़ की निर्भीक और सशक्त पत्रकारिता के लिए एक नए स्वर्णिम युग का आगाज़ है।
नवीन शर्मा के प्रयासों की सराहना – अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रेस क्लब सचिव नवीन शर्मा के प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, लगातार फॉलोअप और तकनीकी अड़चनों को दूर करने में उनकी अहम भूमिका के कारण ही यह कार्य रिकॉर्ड समय में संभव हो पाया।
त्याग और स्वाभिमान की मिसाल – इस उपलब्धि का सबसे प्रेरक पहलू प्रेस क्लब की वर्तमान कार्यकारिणी का समर्पण है। अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने किसी भी बाहरी चंदे पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं 6 लाख रुपये का योगदान देकर रजिस्ट्री प्रक्रिया एवं भू-भाटक से जुड़ी सभी शासकीय औपचारिकताएं पूरी कराईं। यह पहल पत्रकारिता जगत में स्वाभिमान और प्रतिबद्धता की मिसाल बन गई है।

दिवंगत पुरोधाओं को श्रद्धांजलि 🙏🏻- यह ऐतिहासिक आधारशिला उन दिवंगत पत्रकार पुरोधाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इस सपने को दशकों तक जीवित रखा। कार्यक्रम में बारेननाथ बनर्जी, गुरुदेव कश्यप, अनुपम दास गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, दयाकिशन अग्रवाल, महेन्द्र जैन, वासुदेव मोदी और प्रवीण जयसिंह के योगदान को सादर नमन किया गया।
50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर – वित्त मंत्री की पहल से शहर के प्रमुख स्थान पर भूमि आवंटन संभव हो पाया। उन्होंने विधायक निधि से 30 लाख रुपये और शासकीय मद से 20 लाख रुपये, कुल 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें भविष्य में प्रथम तल के विस्तार की भी पर्याप्त संभावना रखी गई है।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति – इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी के रूप में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशिमोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम श्री महेश शर्मा, डिग्री लाल साहू,श्रीमती हेमलता चौहान, , श्री गुरुपाल भल्ला, श्री नवनीत जगतरामका, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विवेक रंजन सिन्हा, श्री विकास केडिया, श्री सुरेश गोयल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती मधुलता पटेल, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्री पुनीराम रजक तथा जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री गोपाल अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।


प्रेस क्लब भवन’ की यह आधारशिला रायगढ़ की पत्रकारिता के लिए केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि पहचान, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है—जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।



