
किरोड़ीमल नगर/रायगढ़ | किरोड़ीमल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री ललित यादव ने आज वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद श्री ललित यादव ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन दाखिल होते ही अटल परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों और विजय उद्घोष से गूंज उठा। पूरे परिसर में चुनावी माहौल चरम पर नजर आया।

अटल जी को नमन, जीत का लिया संकल्प – नामांकन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सुशासन, विकास और संगठन की मजबूती के संकल्प को दोहराते हुए उप-चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

भाजपा की सांगठनिक ताकत आई नजर – नामांकन कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील होता दिखा, जहाँ पार्टी के कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर दिखाई दिए।
प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में –
भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास केडिया ,
श्री महेश साहू छाया विधायक ,
श्री सनत नायक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष
श्रीमती गायत्री केसरवानी, जिला मंत्री
श्री अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष
श्री विजय अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
श्री बालकृष्ण (बासु ) पटेल जिला उपाध्याय किसान मोर्चा
श्री गोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य व सभापति (उद्योग एवं सहकारिता)
प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि
अमरनाथ सिंह – नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत ,बेबी ठाकुर – महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, सुनीता मोहन विश्वकर्मा – जिला कार्य समिति सदस्य
गजेंद्र यादव – मंडल महामंत्री ,राजेश पटेल – युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ,सुनीता चौहान – महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ,कमलेश साहू – पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, दुलार चौधरी – पूर्व सरपंच
पार्षदगण
प्रियंका साहनी – पार्षद
जानकी चंद्रा – पार्षद
हेम विश्वकर्मा – पार्षद
अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
गोपाल सिंह ठाकुर .विद्या नायक ..लीलाधर पटेल .शकुंतला विश्वकर्मा .गोपेश अग्रवाल .,संतोष साहनी .प्रेमलता साहू .बालकृष्ण साहू .राकेश विश्वकर्मा .गुल्लू राम निषाद (गुन्नू निषाद) .राजकुमार सिंह .अमित शर्मा .अभिषेक कुमार .शैलेश सिंह .अनिल सिंह .वरुण चौहान .सुक लाल सिदार .दिनेश उरांव अरुणेंद्र मिश्रा .दिलीप चंद्र .भुवन पटेल. बाल्मीकि सिंह चौहान .अजय अग्रवाल

विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनावी रण – भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचा है और यही विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 06 की जनता विकास की निरंतरता और सुशासन के पक्ष में भाजपा को समर्थन दे रही है।
नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया कि उप-चुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा का मुकाबला बन चुका है। अटल परिसर से उठा विजय उद्घोष अब वार्ड 06 के चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा करता दिख रहा है।



