जिला पंचायत की कार्रवाई: न्यायालय से दोषसिद्ध पंचायत सचिव मालती लोनिया सेवा से बर्खास्त

बिलासपुर, 1 सितंबर 2026। जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के परिपालन में तत्कालीन पंचायत सचिव, जनपद पंचायत तखतपुर, कु. मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
कु. मालती लोनिया के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरण में सक्षम न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किए जाने के उपरांत उनके विरुद्ध पंचायत सेवा से संबंधित लागू नियमों के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण पर विचार के बाद जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
समिति के उक्त प्रस्ताव के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
फोटो सांकेतिक



