खरसियारायगढ़

रायगढ़ में आबकारी का बड़ा कार्यवाई: 48 घंटे में ताबड़तोड़ छापे, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त; 3 कोचिए गिरफ्तार​

रायगढ़, 12 मई 2026।जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 48 घंटों में रायगढ़ शहर और खरसिया क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ एवं विदेशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गांधीनगर में दबिश, गोवा स्पेशल व्हिस्की की खेप बरामद – आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अघनमति महिलांगे के कब्जे से 48 पाव “गोवा स्पेशल व्हिस्की” बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8.280 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 5,520 रुपये आंकी गई है।

खरसिया में महुआ शराब पर कार्रवाई – आबकारी विभाग की टीम ने खरसिया क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब जब्त की।

रतन महका निवासी तुलसीराम साहू के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

घघरा निवासी बोटलाल सारथी के कब्जे से 11 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त हुई।

दोनों मामलों में जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 4,200 रुपये बताई गई है।

गैर-जमानती मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए – आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया।

आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page