रायगढ़
पतरापाली शासकीय विद्यालय में चेकर टाइल्स का भूमिपूजन और मंगल भवन का लोकार्पण

रायगढ़। औद्योगिक औपचारिकता और लाइजनिंग के तहत आज पतरापाली शासकीय विद्यालय में चेकर टाइल्स लगाने के कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इसके साथ ही नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ।

जिंदल सामाजिक उतारदायित्व विभाग द्वारा पतरापाली में मंगल भवन का उद्धघाटन माननीय देबो ज्योति राय (कार्यपालन निर्देशक जिंदल स्टील रायगढ़)पमोनिता राजकमल पटेल पार्षद संजीव चौहान अपूर्व चौधरी के कर कमलों से संपन्न हुआ

इस अवसर पर लाइजन टीम से शुक्ला जी, हेमंत वर्मा, अमित कुमार, पारस पाठक, स्वराज पटेल, इरशाद रजा एवं पतरापाली से पूर्व पार्षद रूपचंद पटेल, अप्पू खान, अनिल चौहान, गणेश पटेल, नीलम चौहान सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।



