
रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार, 5 जुलाई 2026 को ग्राम लंकापाली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनभागीदारी से संपन्न इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री विजय गुप्ता, कोतासुरा शक्ति केंद्र प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंशीधर गुप्ता तथा जनपद सदस्य विनोद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री डेव चौधरी, मोर्चा अध्यक्ष राजू पटेल, सरपंच, नडेली के सरपंच प्रतिनिधि, मनबोध सिदार, उपसरपंच सुभाष चौधरी, पंच रामभजन पटेल तथा शब्दराम चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। ग्राम कोटवार ध्रुवकुमार चौहान, रामकुमार चौधरी (ग्राम गौटिया), कोलासुरा के गुड्डा पटेल एवं दिलीप पटेल, उमाशंकर चौधरी, अशोक पटेल, सुरेश चौधरी, प्रेस चौधरी, कन्हैया पटेल, सुरेन्द्र पटेल, कैलाश चौधरी, धनुर्जय चौधरी, शोकीलाल पटेल तथा पटेल चन्देली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संदेश दिया और कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



