
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में नगर निगम के वरिष्ठ नेता, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद (पूर्व सभापति) सुरेश गोयल तथा जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति गोपाल अग्रवाल ने उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने श्री उमेश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर आत्मीय वातावरण में संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के विषयों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

शुभकामनाएं देते हुए श्री सुरेश गोयल एवं श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उमेश अग्रवाल का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार तथा जन-सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी श्री उमेश अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की



