रायगढ़खरसिया

किरोड़ीमल नगर मंडल के परसदा शक्ति केंद्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत किरोड़ीमल नगर मंडल के परसदा शक्ति केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अनुपम पाल जी, कार्यालय सह मंत्री अमरजीत सिंह जटाल जी एवं रायगढ़ नगर निगम के एल्डरमैन मनीष गांधी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के पश्चात बूथ अध्यक्षों को पौधे प्रदान किए गए और उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने बूथों में पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें। इस पहल के माध्यम से अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ को हरित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य की नींव तैयार करता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल जी का पौधे उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी विद्यानंद नायक, शक्ति केंद्र संयोजक युवराज राठिया जी, सहसंयोजक विश्वनाथ पटेल जी, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष वाल्मीकि सिंह चौहान जी, मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर पटेल जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम पटेल जी, सरपंच खेमराज पटेल जी, वरिष्ठ नेता हृदय आनंद पटेल जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल तथा समाज में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page