रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग: अब मनमानी खत्म! धरना-प्रदर्शन के लिए जगह तय, सड़कों पर उतरेगी स्पेशल टीम

📍 रायगढ़ | 22 अप्रैल 2026 – रायगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है। मयंक चतुर्वेदी और शशि मोहन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक में 16 अहम बिंदुओं पर ठोस फैसले लिए गए।

बैठक का स्पष्ट संदेश—जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियम तोड़ने वालों पर अब सीधा एक्शन होगा।

सड़कों पर स्पेशल टीम, 3 हफ्ते का सख्त अभियान

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जिलेभर में तीन सप्ताह का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सरप्राइज चेकिंग की जाएगी।

मुख्य फोकस –

ड्रंक एंड ड्राइविंग पर सख्त कानूनी कार्रवाई

दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर हाई मास्ट लाइट और सोलर ब्लिंकर

हिट एंड रन मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

🚫 नशे के खिलाफ ‘नवजीवन’ अभियान — नशामुक्ति को लेकर भी प्रशासन सक्रिय हो गया है।जोगीडीपा क्षेत्र में 705 घरों का सर्वेकोहाकुंडा स्थित केंद्र में निःशुल्क उपचार, योग और कौशल प्रशिक्षण‘मानस’ पोर्टल की हेल्पलाइन 1933 के प्रचार के निर्देश

🏭 उद्योगों को सख्त निर्देश — भीषण गर्मी को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं:श्रमिकों के लिए ORS, ठंडा पेयजल, शेड और कूलर अनिवार्यफ्लाई ऐश प्रबंधन में लापरवाही पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई

📍 धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान तय — आमजन को जाम और असुविधा से बचाने के लिए अब:हर विकासखंड मुख्यालय में निर्धारित प्रदर्शन स्थल चिन्हित किए जाएंगेबिना अनुमति या तय स्थान के बाहर प्रदर्शन करने पर कानूनी कार्रवाई होगी

👥 बैठक में ये रहे मौजूद — बैठक में अभिजीत बबन पठारे, अनिल कुमार सोनी, बृजेश सिंह छत्रिय सहित सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन का रुख अब पूरी तरह स्पष्ट है—कानून से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page