रायगढ़खरसियाघरघोड़ातमनारधरमजयगढ़पुसौरलैलुंगा

रायगढ़ सुशासन तिहार 2026: 4 मई से जनसमस्याओं के समाधान का महाअभियान, 27 शिविरों में मौके पर ही निराकरण

रायगढ़। विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम जनता को सरकारी सेवाओं का पारदर्शी और त्वरित लाभ दिलाने के लिए जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन 4 मई से शुरू होगा। कलेक्टर के निर्देशन में 4 मई से 10 जून तक पांच चरणों में कुल 27 जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।

इस अभियान की खासियत यह है कि प्रशासन खुद गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेगा, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मौके पर ही मिलेंगी ये सुविधाएं

आयुष्मान कार्ड का तत्काल पंजीकरण ,बीपी, शुगर सहित मुफ्त स्वास्थ्य जांच

पेंशन आवेदनों का मौके पर सत्यापन ,आवेदन भरने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा

इन समस्याओं का होगा समाधान

राजस्व मामले– फौती,नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वनाधिकार पट्टा सुधार

राशन एवं आवास — नया राशन कार्ड, नाम जोड़ना/काटना

पीएम आवास की लंबित किस्त

कृषि एवं बिजली — पीएम किसान सम्मान निधि, बिजली बिल सुधार, कृषि यंत्र सब्सिडी

औद्योगिक व अन्य मुद्दे — फ्लाई ऐश डंपिंग, प्रदूषण शिकायत

जंगली जानवरों से हुए नुकसान का मुआवजा

विभागीय जानकारी– कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी व प्रदर्शनी

शिविरों का पूरा शेड्यूल

प्रथम चरण (4–12 मई)4 मई: खम्हार (धरमजयगढ़)5 मई: लोईंग (रायगढ़)6 मई: झगरपुर (लैलूंगा)7 मई: औरदा (पुसौर)8 मई: सरवानी (खरसिया)11 मई: घरघोड़ी (घरघोड़ा)12 मई: कुंजेमूरा (तमनार)

द्वितीय चरण (13–20 मई)13 मई: हाटी14 मई: टारपाली15 मई: राजपुर18 मई: कलमी19 मई: दर्री20 मई: जरेकेला

तृतीय चरण (21–29 मई)21 मई: बायसी22 मई: कांशीचुआ25 मई: नारायणपुर26 मई: बड़े भंडार28 मई: फरकानारा29 मई: धौराभांठा

चतुर्थ-पंचम चरण (1–10 जून)1 जून: बाकारूमा2 जून: तारापुर3 जून: ढोर्रोबीजा4 जून: छोटे मुड़पार5 जून: छाल8 जून: कया9 जून: देवलसुर्रा10 जून: कापू

काम की बात — (जरूरी तैयारी)

आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज साथ रखें

पुराने लंबित मामलों के लिए पावती जरूर लाएं आवेदन जमा करने के बाद रसीद लेना न भूलें सामूहिक समस्याओं के लिए ग्रामीण मिलकर मांग पत्र सौंप सकते हैं

सुशासन तिहार 2026” के जरिए प्रशासन सीधे जनता तक पहुंचकर समस्याओं के त्वरित समाधान का दावा कर रहा है। अब यह देखना अहम होगा कि यह पहल जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page