रायपुरछत्तीसगढ़

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी गैस, राजनांदगांव में क्रिकेट अकादमी को मंजूरी; IPS अफसरों को राहत

शहरी गैस वितरण नीति 2026 लागू, 6800 से ज्यादा लोगों को 12 करोड़ की सहायता, प्रशासनिक फैसलों में बड़ा बदलाव

रायपुर 29 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई बड़े और जनहितकारी फैसले लिए गए। कैबिनेट के इन निर्णयों से जहां आम जनता को सस्ती गैस मिलेगी, वहीं खेल और प्रशासनिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

शहरी गैस वितरण नीति 2026’ को मंजूरी -राज्य सरकार ने “छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026” को हरी झंडी दे दी है।* अब उपभोक्ताओं को एलपीजी के मुकाबले सस्ती और स्वच्छ प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी।* शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा।* इस योजना से निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

राजनांदगांव में बनेगी क्रिकेट अकादमी – खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने बड़ा निर्णय लिया है।* जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव को 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर दी जाएगी।* यहां आधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान का निर्माण होगा।

IPS अधिकारियों को बड़ी राहत – सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फैसला लेते हुए तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को राहत दी है।* 2019 में जारी पदावनति आदेश को निरस्त कर दिया गया।* अधिकारियों की पूर्व स्थिति बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

12 करोड़ की आर्थिक सहायता को मंजूरी – कैबिनेट ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दी गई सहायता को स्वीकृति प्रदान की।* 6,809 हितग्राहियों को करीब 11.98 करोड़ रुपये की सहायता मिली।* इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को त्वरित राहत देना है।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page